फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू को क्यों हो रहा घाटा.. जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसान आंदोलन की वजह से सीटीयू की बसें अभी भी दिल्ली नहीं जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी तो हो ही रही है, सीटीयू को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली समेत कई शहरों को जाने वाली सीटीयू की बसें अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। बताया जा रहा है कि इससे विभाग को अब तक करीब 9 करोड़ का घाटा हो चुका है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निदेशक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सीटीयू की दिल्ली समेत लंबी दूरी की विभिन्न रूटों पर करीब 170 बसें चलती हैं, जबकि 100 किमी से कम के रूटों पर 80 बसें चलती हैं। किसान आंदोलन का असर दिल्ली समेत अन्य कई रूटों पर हुआ है। अभी भी कई रूट प्रभावित हैं, जिसकी वजह से बसें सोनीपत तक ही जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की बसें न चलने से विभाग के राजस्व में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। किसानों को दिल्ली सीमा पर बैठे लंबा समय हो गया है। इससे सीटीयू बसों का संचालन प्रभावित है। यात्रियों को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पहले कोरोना वायरस की वजह से सीटीयू ने कई महीनों तक लंबी दूरी की बसों की सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद केसों की संख्या में कमी आने के बाद इस सेवा को शुरू किया गया तो फिर किसानों के आंदोलन की वजह से मार्ग प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें