फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीटीयू बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के पास जंगल एरिया के पास सीआरपीएफ मोड पर सीटीयू बस ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने हिमाचल के सोलन निवासी सीटीयू बस चालक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतक लांडरा निवासी गुरप्रीत सिंह कंप्यूटर का काम करता था। वह चंडीगढ़ कंप्यूटर का सामान लेने के लिए आया था। सेक्टर 56 निवासी मोहम्मद इलियास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक है। शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति सीआरपीएफ मोड के पास पैदल जा रहा था। तभी सीटीयू बस ने उसे टक्कर मार दी। मोहम्मद इलियास ने तुरंत एक ऑटो रुकवाया और घायल को तुरंत सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें