मनीमाजरा। सीटीयू बस की चपेट में आकर एक्टिवा सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी बस चालक की पहचान डेराबस्सी के दीपक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने एक्टिवा सवार की शिकायत पर सीटीयू बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी के अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर से किसी काम के लिए मनीमाजरा जा रहा था। मोटर मार्केट में पोस्ट आफिस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही सीटीयू बस ने टक्कर मार दी।