चंडीगढ़। एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड व अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के चक्कर में कई लोग अक्सर जेब्रा क्रॉसिंग को पार कर जाते है, जिसकी वजह से बीते दिनों कई लोगों के कैमरे से चालान कटे हैं। ऐसे लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक ईमेल आईडी जारी की है, जहां लोग चालान की जानकारी दे सकते हैं।पुलिस की तरफ से कहा गया है कि एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड व अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने वाले किसी भी वाहन चालक का चालान नहीं काटा जाता है। ऐसे चालान को जारी करने से पहले वीडियो के माध्यम से पुष्टि की जाती है। फिर भी अगर किसी का चालान कटा है तो वह police-commandchd.gov.in पर चालान की कॉपी के साथ जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-29 स्थित चालान भुगतान केंद्र में भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने वाले किसी भी व्यक्ति का अगर चालान कटा है तो उसे रद्द किया जाएगा।