फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीपीपी या आधार से लिंक मोबाइल नंबर से ही होगा फसल का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने फसल पंजीकरण में किया बदलाव
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने फसल पंजीकरण की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही फसल पंजीकरण हो सकेगा। कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यदि किसी कारण से परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ पंजीकृत मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा है तो वह किसान नज़दीकी कॉमन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर फसल पंजीकरण अनिवार्य है। कृषि विभाग के मुताबिक रबी फसल के पंजीकरण के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल 12 नवंबर से उपलब्ध होगा। इसके लिए किसान पहले से ही तैयारी कर लें। यदि किसी किसान का मोबाइल नंबर आधार संख्या से नहीं जुड़ा है तो तत्काल सीएससी पर जाकर उसे अपडेट करवाएं। अगर ऐसा किसान नहीं करते हैं तो वह किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। कृषि अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी व योजनाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए फसल पंजीकरण के तरीके में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें