फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंग वेश में दिखने पर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में शिकायत

Thu, 14 Jul 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैँ। उनके खिलाफ अपराधिक शिकायत दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की जिला अदालत में केजरीवाल और मैगजीन इंडिया टुडे के खिलाफ जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दायर की गई है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 जुलाई तय की गई है। विदित रहे कि इंडिया टुडे के कवर पेज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘निहंग’ की पोशाक में तस्वीर प्रकाशित करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। वकील रविंद्र सिंह ने इस संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में केजरीवाल और मैगजीन के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की।
विज्ञापन


इसमें तस्वीर के माध्यम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर आईपीसी की धारा 295(ए) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। वकील का कहना है कि  केजरीवाल से पूछा जाना चाहिए कि क्या संबंधित तस्वीर को प्रकाशित करते समय उनकी मंजूरी ली गई थी या उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था। शिकायत पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें