फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में दूसरी बार फेल हुआ छात्र, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दसवीं में दूसरी बार फेल हो जाने पर एक स्टूडेंट ने ऊना-अंबाला रेलगाड़ी के के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रिजल्ट देखने के बाद से छात्र मानसिक रूप से परेशान था। रेलवे पुलिस के थाना इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी ने खरड़-मोहाली रेलवे ट्रैक पर किसी ने जान दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से मृतक की मोटर साइकिल बरामद हुई। इसके आधार पर उसकी पहचान अंकुश कुमार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि अंकुश का 10वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गया था। इसी बात से आहत होकर उसने  ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। अंकुश दो बहनों का अकेला भाई था। जिक्रयोग है कि ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ गए हैं। एक हफ्ते में छठी घटना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें