फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उड़ता पंजाब' का काला सच, नशे के ओवरडोज से युवक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
नशे के ओवरडोज के चलते बटाला में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'उड़ता पंजाब' का एक काला सच, नशे के ओवरडोज के चलते पंजाब के बटाला में 20 वर्षीय युवक की मौत। पंजाब के बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव घन्नियां के बांगर में रविवार को 20 वर्ष के युवक की मौत नशे के ओवरडोज हो गई। उसका शव गांव के छप्पड़ के पास मिला है। मृतक के परिजन भी नशे से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रोबा मसीह के रूप में हुई है। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने छप्पड़ के पास रोबा का शव पड़ा देखा। इसके मुंह से झाग निकल रहा था। शव के पास ही इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज पड़ी थी।

लोगों ने बताया उसके बाजू पर इंजेक्शनों के निशान भी थे। मृतक की दादी मीधा मसीह समेत परिवार वालों का कहना है कि रोबा मसीह गांव के उन युवकों के साथ उठता-बैठता था जो नशेड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नशे की ओवर डोज के चलते एक बार पहले भी रोबा मसीह की हालत खराब हुई थी। तब उसे अमृतसर ले जाया गया था और वहां उसकी जान बच गई थी। थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया मौके पर पहुंच कर देखी गई परिस्थितियों के अनुसार युवक की मौत का कारण नशा ही लगता है।

फिलहाल धाना 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें