फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में घर से गायब हो गई लड़की

Thu, 17 Apr 2014 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कैलों से एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर सोहाना थाने पुलिस ने गांव के ही निर्मल सिंह उर्फ नीरू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की मां ने कहा है कि उसकी लड़की घरेलू काम करती थी। 10 अप्रैल को उनका परिवार कहीं गया था। घर पर बेटी और बेटा अकेले थे। जब वह शाम को लौटे तो लड़की घर पर नहीं थी।

उन्होंने अपने स्तर पर काफी छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्हें पूरा विश्वास है कि आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें