राजीव कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरी जांच में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका। मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय अजय के रूप में हुई है।
पुलिस ने अजय के परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग सका। अजय को उसके परिजनों ने ही फंदे से लटका देखा। लेकिन जब तक उसे नीचे उतारा जाता उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है।