सेक्टर-16 में रविवार को युवती के खुदकुशी के मामले में उसके परिजन मंगलवार को डीएसपी आशीष कपूर और सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल से मिले।
परिजनों ने कहा उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उन्होंने बताया बेटी के चेहरे पर निशान थे। इससे लगता है कि मरने से पहले उससे हाथापाई भी हुई थी।
इसके बाद पुलिस परिजनों को सेक्टर-16 स्थित घर ले गई। जहां युवती पीजी पर रहती थी। पुलिस ने युवती का कमरा खोलकर परिजनों को दिखाया।
सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी ने पटियाला से युवती के परिजनों को बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। उधर, युवती के भाई पुनीत कपूर ने बताया उसने अंतिम बार मेरे पास फोन किया था, लेकिन उसने कोई कारण नहीं बताया था।
परिजनों ने मकान मालिक के एक रिश्तेदार युवक पर शक जताया है। परिजनों ने बताया कि युवती ने उन्हें बताया था कि युवक उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा है।