फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Thu, 26 Jun 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल जिले के नारी निकेतन में बंद एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया।
विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण युवती के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

पुलिस में दी गई सूचना के अनुसार युवती की मौत दोपहर बाद करीब तीन बजे बताई जा रही है। युवती का नाम नेहा है। उसे 13 जून 2011 को जींद की अदालत ने करनाल के नारी निकेतन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज चल रहा था 18 वर्षीय नेहा का

नेहा कहां की रहने वाली है। यह बात पुलिस भी नहीं बता सकी है। यह बताया जा रहा है कि नेहा की मौत बीमारी से हुई है। सिविल लाइन थाना, करनाल के प्रभारी ललित सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना शाम को करीब चार बजे कल्पना चावला मेडिकल कालेज से मिली है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। एएसआई मनफूल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि नेहा एक साल से बीमार थी। उसे दौरा भी पड़ता था।

उसका रोहतक और करनाल के मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें