एक फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को छत से फेंक दिया। यह आरोप उसकी पत्नी ने ही पुलिस को दिए बयान में लगाया है।
महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बयान के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-4 की है।
पुराना पंचकूला निवासी रणजीत कौर की शादी 4 सिख लाइट इंफेंटरी में तैनात गुरदासपुर निवासी हीरा सिंह से 2007 में हुई थी। कौर ने बताया कि उसका पति गुरदासपुर में ससुराल में रहने का दबाव बना रहा था, जबकि वह गुरदासपुर इसलिए नहीं जाना चाहती थी क्योंकि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती है।
इसी बात पर रविवार रात पति के साथ उसका झगड़ा हो गया और उन्होंने पहली मंजिल से उसे फेंक दिया।