'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग
- फोटो : फाइल फोटो
देवरानी जेठानी ने मिलकर पहले घर में गुल खिलाए, उसके बाद दोनों अपने प्रेमियों संग भाग गई। पतियों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। मामला पटियाला का है। देवरानी व जेठानी अपने ही घर से लाखों की कीमत के सोने के जेवर और नगदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पतियों की शिकायत पर दोनों प्रेमियों और देवरानी व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
स्पेयर पार्ट्स की दुकान के मालिक परमजीत सिंह निवासी धोबी घाट नजदीक तेलियां वाली गली ने कोतवाली थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी पत्नी परमिंदर कौर और भाभी अमनदीप कौर के आरोपियों हरप्रीत सिंह व अकसु के साथ संबंध बन गए थे। आरोपियों ने उसकी पत्नी व भाभी को घर में चोरी करने के लिए बहकाया। चारों ने मिलकर घर में रखी साढ़े सात लाख की नगदी और करीब 15 लाख की कीमत के 60 तौले सोने के जेवरों को चोरी किया और फरार हो गए।
जब वह और उसका भाई अमनदीप सिंह रात को दुकान बंद करके घर पहुंचे, तो इस चोरी के बारे में और अपने साथ हुए धोखे के बारे में पता चला। पुलिस ने परमिंदर कौर, अमनदीप कौर, हरप्रीत सिंह, अकसु दोनों निवासी आनंद नगर त्रिपड़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।