फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी रिश्तेदारों संग गई थी डिनर पर, घर में पति ने किया सुसाइड

Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोमवार देर रात को सेक्टर-24 में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-24 निवासी विक्का (40) के परिजनों के अनुसार वह घर में अकेला ही था। पत्नी रिश्तेदारों के साथ बाहर डिनर पर गई थी। जब वे वापस आए तो देखा कि विक्का फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घरेलू कलह कि वजह से उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में तो मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन मौत के असल वजहों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें