फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश, वहां जाकर दिया धोखा तो युवक ने दे दी जान

Thu, 21 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
मामला पंजाब के बरनाला का है, जहां पत्नी के गलत आचरण से परेशान युवक ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामले में पत्नी व ससुर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। घटना गांव छीनीवाल कला की है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी की बेरुखी की बात बयां की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि किसान परिवार के 28 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र जगदेव सिंह ने लाखों रुपये खर्च कर पढ़ाई के लिए अपनी पत्नी को न्यूजीलैंड भेजा था। सतनाम सिंह की शादी कुछ साल पहले नवदीप कौर पुत्री दलजीत सिंह निवासी भनौड, (लुधियाना) के साथ हुई थी। वर्ष 2016 में नवदीप कौर न्यूजीलैंड चली गई थी, लेकिन दिसंबर 2017 सतनाम सिंह ने भी न्यूजीलैंड के लिए वीजा बनवा लिया।

वह पत्नी के पास न्यूजीलैंड जाने की तैयारी में था कि अचानक पत्नी नवदीप कौर ने न्यूजीलैंड में एंबेसी से यह शिकायत कर दी कि उसके पति सतनाम सिंह को न्यूजीलैंड में एंट्री न करने दी जाए, क्योंकि उसको पति से जान-माल का खतरा है। नवदीप कौर के इस व्यवहार से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतक सतनाम सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सारी बात बयान की है। थाना महिलकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर नवदीप कौर व ससुर दलजीत के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें