फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानियों की मदद करने वाले पांच किलो हेरोइन और पुराने नोटों के साथ दबोचे

Fri, 25 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
बरामद सामान के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारकोटिक सेल तरनतारन की पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो हेरोइन, एक पिस्टल, 100 कारतूस और 32 लाख रुपये की भारतीय करेंसी समेत गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बरामद करेंसी में पांच सौ के पुराने नोटों की गड्डियां शामिल हैं। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का दावा है कि आरोपियों को नारकोटिक सेल तरनतारन के इंचार्ज अनिल कुमार की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। 

इसमें नसीब सिंह व कुलदीप सिंह निवासी गांव जैमल सिंह और गुरभेज सिंह भेजा निवासी खालड़ा ने मिलकर एक तस्करी गिरोह बनाया था। यह गिरोह पाकिस्तानी सिम का प्रयोग कर पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क करके हेरोइन और हथियारों की तस्करी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिम का प्रयोग कर सीमा पार के तस्करों से संपर्क करता था गिरोह

पु‌लिस - फोटो : file photo
वे मादक पदार्थों और हथियारों की सप्लाई देश के विभिन्न शहरों में करने में भी सक्रिय थे। पुलिस ने नसीब सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य गुरभेज सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

पुलिस के मुताबिक तस्करी की मंशा से जब दोनों आरोपी इनोवा कार में सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे तो एक गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर दी।

पुलिस पार्टी ने सामने से एक इनोवा गाडी आ रही थी, जिसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई। इस बीच गाड़ी से 5 किलो हेरोइन, एक पिस्टल 9 एमएम, 43 कारतूस 9एमएम, 50 कारतूस 30 बोर, 7 कारतूस 7.62 के साथ एक इलेक्ट्रानिक कंडा और 32 लाख की भारतीय करेंसी बरामद की गई। 

एसएसपी शर्मा ने कहा कि उक्त तस्करों के खिलाफ थाना वल्टोहा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद उनसे और पूछताछ के लिए उनको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इससे आरोपियों से सुराग प्राप्त किए जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें