फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, इतने में हुई थी सेटलमेंट

Tue, 18 Oct 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जमीन का रिकार्ड दुरुस्त कराने को लेकर एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले रायकोट के एक पटवारी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने जिला संगरूर के मोहल्ला खुर्द के रहने वाले बलजिंदर सिंह की शिकायत पर पटवारी धर्म सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करेगी। डीएसपी विजिलेंस जसविंदर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह की गांव में जमीन है। उसेजमीन का रिकार्ड दुरुस्त करवाना था। जब वह पटवारी धर्म सिंह के पास गया तो आरोपी ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, ताकि वह उसका काम जल्द कर देगा। 

दोनों में बातचीत के दौरान सौदा दस हजार रुपये में तय हो गया। बलजिंदर सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। मंगलवार को तय समय के मुताबिक बलजिंदर सिंह पटवारी को पैसे देने के लिए गया। इसी दौरान जब आरोपी ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी कितने लोगों से रिश्वत मांगी है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करेगी। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें