फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पटवारी को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, 6000 रुपये लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

Thu, 11 May 2023 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को पटवारी के खिलाफ ट्रैप बिछाया और आरोपी को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई उक्त राशि सरकारी गवाहों की उपस्थिति में पटवारी से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अजनाला तहसील के राजस्व हलका राजिया के पटवारी को गुरुवार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने अपने बिछाए ट्रैप में पटवारी काबुल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में काबू कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि पटवारी को अजनाला तहसील के गांव धालीवाल कलेर निवासी प्रगट सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। प्रगट सिंह ने ब्यूरो से संपर्क कर पटवारी काबुल सिंह पर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी अपने रिश्तेदारों से संबंधित भूमि के उत्तराधिकार में सुधार करने के लिए छह हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। 

शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को पटवारी के खिलाफ ट्रैप बिछाया और आरोपी को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई उक्त राशि सरकारी गवाहों की उपस्थिति में पटवारी से बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें