कपिल का आरोप हैं कि नर्स ने उनकी पत्नी के पेट में लात मारी। पेट में बच्चे के सिर पर चोट लगने से पत्नी की हालत नाजुक है। इस घटना के दौरान नारनौल के नागरिक अस्पताल में बने जच्चा-बच्चा वार्ड के लेबर रूम का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीड़ित महिला व अस्पताल स्टाफ के बीच हाथापाई हो रही है।
वही इस पूरे मामले में नारनौल नागरिक अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सरजीत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे लेबर रूम में डिलीवरी के लिए आई एक महिला को लेकर स्टाफ के कर्मचारियों के साथ हाथापाई हुई थी और इस दौरान अस्पताल के चार कर्मचारियों को चोट आई हैं। इन चारों कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है और कल इन चारों कर्मचारियों के एक्स-रे व अन्य जांच करवाई जाएगी तभी पता चल पाएगा कि कर्मचारियों को कितनी चोट आई हैं।
वहीं, इस पूरे मामले में नारनौल सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों व मरीज और तीमारदारों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों की शिकायतें मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है? थाना प्रभारी ने कहा कि अस्पताल में मारपीट के वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।