फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर रवि पुजारी से चोरी के 38 लाख रुपये के गहने बरामद

Wed, 08 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शातिर चोर रवि पुजारी से चोरी के 38 लाख के गहने बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में चोरी की तीन बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रवि पुजारी से पुलिस ने 38 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुखचैन सिंह का कहना है कि आरोपी रवि ने पूछताछ के दौरान एक ही रात में सेक्टर-36 में दो और 18 में चोरी की एक वारदात कबूल की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी का सामान अभी और बरामद हो सकता है। आरोपी पिंजौर का रहने वाला है और वहीं पर एक मंदिर बनाया हुआ है। इसी मंदिर में वह पुजारी भी है। 
 जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया की आरोपी को पंचकूला पुलिस ने आठ मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे 31 मई को प्रोडक्शन  वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई थी।
विज्ञापन

 
चोरी करने से पहले मॉल में फिल्म देखता था पुलिस जांच में यह सामने आया है की रवि वीकेंड पर शहर में उन घरों की रेकी करता था, जहां पर ठीक ठाक माल हाथ लग सकता था। चोरी करने के लिए आरोपी घर से थ्रीव्हीलर लेकर निकलता था। इसके बाद वह मॉल में जाकर कोई फिल्म देखता था। देर रात फिल्म खत्म होने तक लोग अपने घरों में सो जाते थे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पहले वह एक पुरानी गाड़ी चोरी करता था। चोरी की गाड़ी में ही उस जगह पर पहुंचता था, जहां वह वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद वह खिड़की या दरवाजे का कांच तोड़ कर घर में प्रवेश करता था। वह बेखौफ होकर घर में रखी नगदी व आभूषण चुरा लेता था। पुलिस की पकड़ में न आ सके, इस कारण वह चोरी की कार में वारदात को अंजाम देने के लिए जाता था।

आरोपी का मकान अटैच करने के लिए अदालत को लिखेंगे एसएसपी ने बताया की रवि ने यहां सेक्टर-36 के घर से 50 से 60 लाख रुपये की ज्वेलरी व नगदी और सेक्टर-18 स्थित एक मकान से 35 लाख रुपये की नगदी  चोरी की थी। पुलिस को इन वारदातों के दौरान चुराए गए 38 लाख रुपये के गहने बरामद हो गए हैं, लेकिन आरोपी के पास से चोरी की गई नगदी बरामद नहीं हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हाल ही में कालका में अपना एक आलीशान मकान बनाया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस की माने तो रवि ने नगदी के तौर पर चुराए गए लाखों रुपये से ही यह मकान तैयार करवाया है। पुलिस अदालत को एक पत्र लिखकर रवि के नवनिर्मित मकान को अटैच करने की मांग करेगी। पुलिस का कहना है कि रवि ने चुराए गए लाखों रुपये मकान बनाने में लगा दिए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी इससे पहले चोरी के मामलों में अंबाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें