एक ही दिन में दो बार पुलिस नाके पर बाइक का चालान किए जाने से आहत युवक ने सल्फास निगल जान दे दी।
बाबू राम निवासी खांबरा ने बताया कि उनका 18 साल का बेटा भरत रविवार को घर से गया था। पहले उसकी बाइक का चालान थाना सात ने किया। बाद में नकोदर सदर पुलिस ने भी चालान काटकर बाइक थाने में रख ली। उनका आरोप है कि बाइक छोड़ने के लिए पुलिस 50 हजार रुपये मांग रही थी।
बाबू राम ने बताया कि पु्लिस के रवैये से भरत इतना परेशान हो गया कि सोमवार रात को उसने सल्फास की गोलियां निगल ली। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। भरत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
-----------------------
कोट
युवक को पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग के समय रोका था, उसकी बाइक की तलाशी में धारदार हथियार बरामद किया गया था। इसके बाद बाइक जब्त कर ली गई।
- दविंदर सिंह, एसएचओ, नकोदर सदर