फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4.16 करोड़ के हीरे और सोने की ज्वेलरी समेत दो गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने बिना दस्तावेज के 4.16 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जीएसटी लागू होने के बाद मोबाइल विंग चंडीगढ़ की यह तीसरी बड़ी रिकवरी है। यह मुंबई-चंडीगढ़ की फ्लाइट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इन व्यापारियों की पहचान नीरज बकुलेश झावेरी और रूशंग रमेश मेहता के रुप में हुई है। अधिकारियों को दोनों ने पूछताछ में अपने आपको ब्लू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई का मुलाजिम बताया है। असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज एंड टेक्सेशन मोबाइल विंग शालिन वालिया की अगुवाई वाली टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मुंबई से हीरे लेकर आ रहे हैं।

 सोमवार दोपहर डेढ़ बजे मुंबई वाली फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची तो ये दोनों व्यापारी घबराए हुए थे और अधिकारियों का शक यकीन में बदल गया। फ्लाइट से उतरे दोनों को एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने पकड़ लिया और एयरपोर्ट के थाने में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीम में एसटीओ नवजोत सिंह, अशोक शालत्रा भावना हांडा, रजनीश बतरा व एयरपोर्ट थाने के एसएचओ एचएस बल मौजूद थे। 
विज्ञापन


पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग द्वारा पकड़े गए दोनों व्यापारियों ने दावा किया कि वह मोहाली के हीरे और सोने के दुकानदारों को ज्वेलरी दिखाने के लिए मुंबई से यहां आए हैं, लेकिन जब एक्साइज विभाग ने व्यापारियों से ज्वेलरी के उचित दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर पाए। विभाग ने एसजीएसटी सीजीएसटी अधिनियम की धारा 129 के तहत नोटिस जारी किया है। इसके तहत जुर्माना लगाया जाएगा। मामले की आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें