दो युवकों ने रेलवे और पुलिस में नौकरी के लिए वो गजब का कारनामा कर दिया, जानकर पुलिस तो हैरान हुई ही, परिजन भी शर्मसार हो गए। फर्जी दस्तावेजों से रेलवे व पुलिस में नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में वेरिफिकेशन के लिए आए दस्तावेजों से हुआ। पीएसईबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
साथ ही नौकरियां हासिल करने वालों पर कार्रवाई के लिए रेलवे व पुलिस को लिख दिया है। 2017 में यह दूसरा मामला है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास नॉर्दन रेलवे अंबाला कैंट से अनूप कुमार नाम के व्यक्ति के दसवीं का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया था। यह सर्टिफिकेट 2005 का बना था। साथ ही यह पटियाला जिले का बना हुआ दिखाया गया था।
बोर्ड की संबंधित शाखा द्वारा जब दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद बोर्ड ने उक्त व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया। साथ ही रेलवे को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, हर माह उनके पास सैकड़ों सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। जिसमें हर दिन नए खुलासे होते हैं।