घर से किसी काम को निकली थी। दो युवक बाइक पर आए और उसे उठाकर ले गए। उसके बाद वो बस चिल्लाती रह गई। गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दो युवकों ने एक नाबालिग को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता ने सारी बात अपने मामा मामी को बताई। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर महफूज और विक्की शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।