फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर पर गोलियां दागने वाले दो को मेरठ से दबोचा, 1 आरोपी फरार

Sat, 04 Mar 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइनेंसर पर गोलियां दागने वाले दो को मेरठ से दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुड़ैल की मार्केट में 23 फरवारी को सेक्टर 46 के फाइनेंसर करन सिंह उर्फ पहलवान पर गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने दो हमलावरों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी हिमांशु (20) और दिल्ली के अलीपुर के रहनेवाले वैभव के रूप में हुई है। जबकि तीसरा हमलावर सोनीपत का संदीप फरार चल रहा है। डीएसपी ने बताया किहिमांशु और वैभव को पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को मेरठ से पकड़ा था।

वहीं, संदीप को पकड़ने के लिए थाना व आपरेशन सेल की टीमें दिल्ली, मेरठ व सोनीपत में छापेमारी कर रही है।  पुलिस ने बताया कि ऊषा ने ही अपने पति पहलवान की हत्या के लिए हिमांशु, वैभव व संदीप को 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस का कहना है कि पहलवान पर बुड़ैल में फायरिंग करने के बाद तीनों बस पकड़ कर अपने अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक आरोपी अब भी फरार, धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी

तीन लड़कों ने फाइनेंसर पर दागीं गोलियां - फोटो : File Photo
पुलिस ने शनिवार को  दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर चार चार दिन केरिमांड पर ले लिया। पुलिस इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने वीरवार को पहलवान की पत्नी ऊषा, ऑटो मालिक बलराम और ऑटो चालक रवि को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी इस समय पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस ने बताया कि हिमांशु, वैभव व संदीप पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद नहीं कर पाई है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों को बरामद करने की कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें