फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज मांगा तो हुआ झगड़ा, ट्रक चालक को तीसरी मंजिल से फेंका

Fri, 30 Sep 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर।
विज्ञापन
ट्रक चालक की जमकर पिटाई
विज्ञापन
पभात रोड स्थित पंजाबी ढाबा पर बुधवार रात 11 बजे खाना खाने के दौरान ग्राहक द्वारा दूसरी बार प्याज मांगने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद ढाबा मालिक और उसके नौकरों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

गंभीर जख्मी हालत में ट्रक चालक को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ढाबा मालिक और उसके दो नौकरों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

ट्रक चालक शमशेर सिंह (28) ने पुलिस को दर्ज करवाये बयान में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह पभात रोड स्थित पंजाबी ढाबा पर खाना खाने गए थे। इस दौरान उन्होंने दोबारा प्याज की मांग की। इस पर नौकर ने प्याज देने के बजाय उनसे बदतमीजी करने लगा। इस कारण उन्होंने बीच में ही खाना छोड़कर अपने ट्रांसपोर्ट पर आराम करने के लिए आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ देर बाद उक्त ढाबा मालिक अपने नौकरों के साथ उनकी ट्रांसपोर्ट पर आया और उन्हें पीटने लगा। ढाबा मालिक के हाथ में तलवार देखकर वह डर गए और जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। इस दौरान उनके पीछे-पीछे तीनों आ गए और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों ने उन्हें तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें किसी जानकार ने सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती शमशेर सिंह के बयान दर्ज किए और ढाबा मालिक व उसके दो नौकरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें