फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किन्नर से थे पति के संबंध, दिन में कई बार होने लगी मुलाकात तो पत्नी ने की खौफनाक वारदात

Sun, 27 Aug 2023 01:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कुछ दिन पहले पत्नी ने अपने पति को अनिल किन्नर के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसने पति से तो गाली-गलौज की और अनिल को खूब पीटा। इससे वह अचेत हो गया। उसी दिन से वह खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के समालखा क्षेत्र में एक महिला ने पति से अवैध संबंध के शक में किन्नर को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। किन्नर की खानपुर पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराएगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल किन्नर निवासी समालखा सिटी के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


अनिल किन्नर के समालखा शहर में रहने वाले के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। दोनों के संबंधों के बारे में व्यक्ति की पत्नी को पता लग गया था। इसके बाद उसने दोनों को कई बार समझाया भी था लेकिन दोनों नहीं माने। अब दोनों की मुलाकात भी दिन में कई बार होने लगी थी। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो रही थी। 

कुछ दिन पहले पत्नी ने अपने पति को अनिल किन्नर के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसने पति से तो गाली-गलौज की और अनिल को खूब पीटा। इससे वह अचेत हो गया। उसी दिन से वह खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें