फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः संगरूर में ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत, होमगार्ड जवान की भी गई जान

Fri, 13 Sep 2019 05:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई है। रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था अथवा दोनों युवकों ने खुदकुशी है। वहीं अन्य घटना में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। रेलवे पुलिस के एएसआई नरदेव सिंह ने बताया कि ट्रेनों के चालकों ने जानकारी दी कि रेलवे ट्रैक पर दो शव पडे़ हैं।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव कब्जे में लिए। मृतकों की पहचान संदीप सिंह (शाहपुर) और दिलप्रीत सिंह चीमा के रूप में हुई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि मामला खुदकुशी का लगता है और पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दिलप्रीत सिंह के पिता मेला सिंह ने बताया कि उसका बेटा पटियाला में काली माता मंदिर में दर्शन के लिए घर से अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ गया था। 

करीब दस वर्ष पहले उसकी माता की मौत हो गई थी और इसी वजह से वह परेशान रहता था। संदीप सिंह के पिता विनोद कुमार ने कहा कि दोनों मां काली के दर्शन के लिए गुरुवार को गए थे। शुक्रवार को उन्हें खबर मिली कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरे मामले में गांव छाजली में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान गुरमीत सिंह अचानक ही ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एएसआई नरदेव सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत कारवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें