फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 34 से फिल्मी अंदाज में गाड़ियां पीछे लगा कर पकड़े तीन युवक

Fri, 24 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
गाड़ी की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर 34 में लोगों के सामने एक ऐसा वाकया पेश आया जिसे देखकर लोग समझ ही नही पाए कि यह किसी फिल्म की शूटिंग चल  रही है या असली घटनाक्रम है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मार्केट में मौजूद सभी लोगों का ध्यान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अपनी ओर खींचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक गाड़ी आगे थी जिसमें तीन युवक सवार थे और पीछे पंजाब नंबर की दो स्कॉर्पियो में कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। युवकों  की गाड़ी जैसे ही एससीओ 20 के पास पहुंची तभी आगे से आ रही दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो से निकले छह लोगों ने तीनों युवकों पर पिस्तौलें तान दी और उनको अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिन तीन युवकों  को स्कार्पियो में बैठाया गया उनके पास हथियार भी थे । उनकी गाड़ी से कुछ पैकेट भी मिले जिनको दूसरे पक्ष ने अपनी गाड़ी में रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पकड़े गए युवकों के बारे में कुछ पता नही चला है वे कौन थे और उनको किस पुलिस ने पकड़ा। जब इस बारे में एसपी साउथ से बात की तो उन्होंने कहा उनके इस बारे में कुछ नहीं पता । उन्होंने कहा हो सकता है पंजाब पुलिस ने कोई कार्रवाई की हो पर वो इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें