फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व एसएसपी को आतंकी संगठन की जान से मारने की धमकी

Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व एसएसपी सीताराम को मंगलवार शाम फोन पर एक आतंकी संगठन ने जान से मारने की धमकी र्दी। इसके साथ कॉलर ने कहा कि तुम्हारा घर पता चल गया है। तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसके बाद सीताराम ने मामले की सूचना पंजाब के डीजीपी को दी। डीजीपी ने उनको वीरवार को मिलने के लिए बुलाया है। पूर्व एसएसपी इसके बाद पुलिस में भी मामले की शिकायत देंगे।
विज्ञापन


पंजाब के पूर्व एसएसपी सीताराम के बेटे प्रदीप रतन ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता मंगलवार को उज्जैन में थे। उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने पूछा कि एसएसएपी सीताराम बोल रहे हैं। तुम्हारे सेक्टर-37 स्थित घर, परिवार और बच्चों के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी है। पहले तुमको जान से मारने के बाद तुम्हारी पूरी फैमिली को खत्म कर दिया जाएगा। प्रदीप रतन ने बताया कि उनके पिता ने इस दौरान कई बार पूछा कि आप कहां से बात कर रहे हैं। लेकिन उसने जवाब दिया कि याद करने की कोशिश करना तुमको सब याद आ जाएगा।

घबराहट में घर वालों को किया कॉल
प्रदीप रतन ने बताया कि इसके बाद उनके पिता ने बड़ी ही घबराहट में फोन किया। उन्होंने पूछा कि परिवार के सभी सदस्य घर पर हैं? किसी को भी घर के बाहर नहीं निकलने देना। सबकी जान को बड़ा खतरा है। इसके बाद उन्होंने कॉलर के बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


पंजाबी में बोल रहा था कॉलर
पंजाब के पूर्व एसएसपी सीताराम ने बताया कि उनको कॉल करने वाला पंजाबी में बोल रहा था। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पंजाब के डीजीपी को दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह किसी आतंकी संगठन का काम है।

आतंकियों के खिलाफ काफी सख्त थे
पंजाब के पूर्व एसएसपी सीताराम 1984 में सेक्टर-39 थाने में थाना प्रभारी थे। उन्होंने सेक्टर-37 सी कॉलोनी में छिपे आतंकी गुरिंदर सिंह को मारा था। इसके बाद सीताराम एसपी चंडीगढ़ भी रहे। उनको दो बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सीताराम ने अपने कार्यकाल में आतंकियों के खिलाफ कई बार एक्शन लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें