पंजाब के जालंधर में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां के पॉश इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में एक घर में एक युवक चोरी करने घुस गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोर उन्हें चकमा देकर भाग गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी जमीन पर भी गिर गया। चोर के भागने के बाद पुलिस काफी देर तक वहां खड़ी रही। पुलिस के वहां से जाने के बाद चोर एक बार फिर कपड़े बदलकर उसी घर में घुसा और चोरी का सामान लेकर भाग गया। ये सारी वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।