फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्कामल बाबूराम ज्वेलर्स के घर लाखों की चोरी

Tue, 02 Sep 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मशहूर आभूषण विक्रेता निक्कामल बाबूराम ज्वेलर्स के घर चोरों ने रविवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-8 स्थित कोठी सें चोर लाखों रुपये के आभूषण, 5 लाख रुपये नगदी, चांदी के बर्तनों का सेट, महंगी घड़ियां, और पंचकूला के एक फ्लैट के दस्तावेज भी साथ ले गए।
विज्ञापन


रविवार रात जब वारदात हुई तो परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे। घर में विदेशी ब्रीड के डॉग्स भी हैं मगर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ये सभी पहली मंजिल के एक कमरे में सो रहे थे।

इस कोठी में निक्कामल बाबूराम ज्वेलस के मालिक कैलाश जैन पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे सेक्टर-9 और 8 में अलग-अलग कोठियों में रहते हैं। उनका ज्वेलर्स शोरूम सेक्टर-22 में है।
विज्ञापन


चोरों का तरीका
सेक्टर-8 की कोठी में चोर सीधे उसी कमरे में पहुंचे जिसमें सोने के आभूषण और नगदी थी। यह कमरा ग्राउंड फ्लोर पर ही बरामदे का साथ है। इसमें घुसने के लिए उन्होंने बाहर के दरवाजे का शीशा तोड़ा और फिर जाली काट कर अंदर हाथ डाला और कुंडी खोल ली। जिस समय वारदात हुई घर में दो नौकर भी थे।

सेफ भी ले गए
हालांकि परिवार की ओर से पुलिस को अभी कुल नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है, पुलिस का अनुमान है कि 50 लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। घर के मालिक कैलाश जैन ने बताया कि वह रोज उसी कमरे में सोते थे, जिसमें चोरी हुई है। रविवार को ही वह पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सोये। सुबह छह बजे जब पत्नी उठीं तो उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर अलमारी के सभी ताले टूटे थे। इसी अलमारी में सेफ था। चोर उसे भी साथ ले गए।

जानकार पर शक
पुलिस का मानना है कि वारदात को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। चोर ऐसा आदमी था जिसे पता था कि आभूषण और नगदी कहां रखी है। घर के सीसीटीवी खराब हैं और उस रात जैन उस कमरे में नहीं से रहे हैं।

कोठी की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, लेकिन गार्ड सिर्फ दोपहर के लिए तैनात होता है। रात को किसी भी सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं है। पुलिस के अनुसार चोरी करने वालों को इस बात की जानकारी थी कि सुरक्षाकर्मी रात को तैनात नहीं होता है और सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें