फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में थी मां, घर में नाबालिग बेटी से हुआ रेप

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते बैंक की लाइन में लगी मां नहीं जानती थी कि घर में अकेली छोड़ कर आई बेटी से रेप हो जाएगा। वारदात हुई, पंजाब के लुधियाना में। युवक ने घर में अकेली नाबालिग के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपी ने नाबालिग के घर को अंदर से बंद कर लिया था। पीड़िता का दिव्यांग भाई दूसरे कमरे में था। घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग के पिता घर आए। नाबालिग के पिता को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर माही के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से बंद था घर का दरवाजा 

रेप - फोटो : Demo Pic
पीड़ित नाबालिग के पिता की शिकायत के मुताबिक वह कबाड़ का काम करता है। उसकी एक बेटी और एक दिव्यांग बेटा है। सोमवार को वह अपने काम पर गया था तो उसकी पत्नी बैंक चली गई। 

इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस गया। आरोपी उनकी बेटी को अलग कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान वह घर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। 

वह दीवार फांद कर अपने घर में दाखिल हुए तो आरोपी उनकी बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। उन्हें देख कर आरोपी वहां से फरार हो गया। नाबालिग के पिता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी प्रितपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें