फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छेड़छाड़ मामले में 2 अरेस्ट, 3 पर हत्या का केस

Thu, 30 Apr 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में चलती बस में मां-बेटी से छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। 3 पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले में छेड़छाड़ के बाद छलांग लगाने वाली मां-बेटी में से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मां की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पता चला है कि बस मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि बदकिस्मती से बस हमारी है, लेकिन मामले से हमारा कोई नाता नहीं है। घटना बेहद शर्मनाक है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पंजाब के मोगा में कोटकपूरा मार्ग स्थित गांव गिल के पास बुधवार देर शाम आर्बिट बस में कुछ युवकों ने मां-बेटी से छेड़छाड़ की। दोनों ने विरोध किया और मदद की गुहार भी लगाई लेकिन बस में सवार अन्य लोगों में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


आखिरकार तंग होकर मां-बेटी ने चलती बस से छलांग लगा दी। इसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।

गांव लंढेके निवासी छिंदर कौर (38) अपनी बेटी अमनदीप कौर (16) के साथ अपने मायके गांव कोठा गुरु जिला बठिंडा जा रही थी। दोनों बुधवार देर शाम मोगा से अबोहर के लिए रवाना हुई ऑर्बिट बस में सवार हुई थीं।
विज्ञापन

बस चलते ही करने लगे थे छेड़छाड़

पीड़िता छिंदर कौर ने बताया कि बस मोगा शहर से बाहर निकली तो उसमें सवार युवक छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया और शोर भी मचाया लेकिन बस में सवार अन्य लोगों ने मदद नहीं की।

यहां तक कि ड्राइवर और कंडक्टर ने भी अनसुना कर दिया। युवकों से बचने के लिए छिंदर और अमनदीप ने गांव गिल के पास चलती बस से छलांग लगा दी। अमनदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छिंदर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें देखते ही सड़क पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया और बस को घेर लिया लेकिन ऑर्बिट बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़ कर फ़रार हो गए।

अवतार सिंह, एसएचओ, थाना बाघापुराना ने बताया कि प्राथमिक जांच में मां-बेटी से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। अभी मामले की जांच जारी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें