फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैडम जी! कॉलेज में मुझे 6 लड़के छेड़ते हैं'

Sun, 11 Jan 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में आए दिन छेड़छाड़ के किस्से सामने आ रहा है। पुलिस भी इन मामलों को रोक नहीं पा रही है। स्कूल-कॉलेजों में आए दिन छेड़छाड़ का किस्सा सामने आ रहा है। पुलिस भी इन मामलों को रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन


रोहतक के एक कॉलेज में ऐसी ही एक चौंकाने वाली हरकत उस समय हुई, जब महिला आयोग की टीम दौरे पर आने वाली थी। टीम के दौरे पर आने से कुछ देर पहले ही कुछ लड़कों ने एक छात्रा को घेरकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

मामला नेकीराम कॉलेज का है। घटना कॉलेज में छेड़छाड़ की शिकायतों की जांच करने के लिए महिला आयोग की टीम के आने से ऐन वक्त पहले हुई। लड़के कॉलेज के वाणिज्य विभाग के थे। छेड़छाड़ की पीड़िता उन्हीं की सहपाठी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर फोन किया

छात्रा ने महिला हेल्पलाइन पर फोन किया तो पुलिस और प्राचार्य मौके पर पहुंचे। कुछ युवक तो भाग गए, लेकिन फब्ती कसने वाले एक युवक और उसके साथी को दबोच लिया गया। प्राचार्य ने मौके पर ही छात्र को तमाचे जड़े और आईकार्ड जब्त कर लिया।

पुलिस ने लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्राचार्य ने छात्र के परिजनों को तलब किया है। महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भी छात्रा से बात की और प्राचार्य को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्राचार्य शमशेर सिंह ने सुमन दहिया को बताया है कि छात्र के अभिभावकों को तलब कर लिया गया है। छात्रा से भी लिखित शिकायत मांगी है। छात्रा यदि चाहेगी तो छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें