फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शोरूम का एग्रीमेंट में 80 लाख की ठगी, केस दर्ज

Tue, 12 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-46 सी निवासी एक व्यक्ति ने दो शोरूम के एग्रीमेंट करवाकर 80लाख की ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार शिकायत रजनीश कुमार ने दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि साल 2012 में सेक्टर-8 सी स्थित एससीओ नंबर-167:168 में उनकी मुलाकात प्रॉपटी के सिलसिले में प्रदीप भटेजा नाम के व्यक्ति से हुई थी।

इस दौरान कालका में दो शोरूम नया बनाकर देने पर करोड़ों का सौदा तय हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार एग्रीमेंट के आधार पर दो साल में आरोपी ने उनसे 80लाख रुपया ले लिया। लेकिन, तय समय पर प्रदीप भटेजा ने शोरूम नहीं दिलवाया। इसके बाद उसने फोन पर बातचीत भी बंद कर दी।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस हेडक्वॉर्टर में शिकायत दी। वहां, से पीड़ित की शिकायत डीआईजी एएस चीमा ने आर्थिक अपराध शाखा को मार्क किया। वहीं, जांच अधिकारी का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें