फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के बार्डर इलाके में बोरी में 11 बम मिलने से हड़कंप, सर्च तेज

Sun, 09 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बार्डर इलाके में 11 बम मिलने से हड़कंप - फोटो : ani photo
विज्ञापन
छेरहटा के पास पाकिस्तान जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय रेलवे लाइन के साथ की झाड़ियों से शनिवार को 11 बमों से भरी बोरी बरामद हुई है। बम मिलने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। खेत मालिक तरसेम सिंह से सूचना मिलने पर थाना छेरहटा पुलिस, जीआरपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे। पूरे मामले की सेना को भी दी गई।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के साथ ही किसान तरसेम सिंह के खेत है। खेतों के किनारों पर काफी झाड़ियां उग आई थी। इस पर तरसेम सिंह  शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूर से झाड़ियां कटवा रहा था। इसी दौरान एक मजदूर ने झाड़ी में बोरी पड़ी देखी। उसने इस बारे में तरसेम को जानकारी दी। तरसेम ने बोरी की मुंह खोलकर देखा तो उसे बम दिखाई दिए। बम देखकर वह घबरा गया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 जहां से बम मिले, वहीं से गुजरती है समझौता एक्सप्रेस

Amritsar Bomb
इस पर थाना छेरहटा के प्रभारी सुखविंदर सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर डाग स्क्वायड टीम के अलावा जालंधर से बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाया गया है। थाना छेरहटा के प्रभारी सुखविंदर सिंह का दावा है कि झाड़ियों से मिले बम कम से कम तीस साल पुराने है।

ऐसा  माना जा रहा है कि बमों की यह बोरी कूड़ा, कर्कट उठाने वाले किसी व्यक्ति को मिली होगी। बमों को वजन काफी ज्यादा होने के कारण वह इसे उठा नहीं पाया और यहां पर रख कर चला गया। 

सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस रेलवे लाइन से बम मिले हैं, समझौता गाड़ी इसी ट्रैक से पाकिस्तान जाती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें