चंडीगढ़ में बीमारी से परेशान व्यक्ति ने खुड्डा अलीशेर के शमशानघाट के पास 28 वर्षीय युवक ने वीरवार को पेड़ से फंदा लगा कर जान दे दी। मौके
पर पहुंचकर पुलिस उस युवक को फंदे से उतारकर सेक्टर- 16 जनरल अस्पताल में ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव
पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बलबीर सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बलबीर सिंह का पिछले काफी दिनों से पीजीआई में इलाज
चल रहा था। पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली की पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर
रही है। सूचना मिलते ही सेक्टर 11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस
ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने जब उसके कमरे को चेक किया अंदर से बलबीर सिंह के पीजीआई में चल
रहे इलाज के कागजात बरामद हुए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।