ब्रेक टाइम में डॉरमेटरी में गया, गले में चादर फंसाई और पंखे पर झूल गया 8वीं क्लास का स्टूडेंट। घटना दुर्गा पब्लिक स्कूल (बोर्डिंग) सोलन की है। मृतक स्टूडेंट की पहचान में सूर्य प्रकाश पुत्र सुरेंद्र राठौर हाउस नंबर 22 वार्ड नंबर 04 पक्का दरवाजा कुराली तहसील खरड़ जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।
हॉस्टल की वार्डन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत स्कूल प्रिंसीपल को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर सूर्य को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फ्रूट ब्रेक के दौरान छात्र ने आत्महत्या की है। सुबह टाइम टेबल के मुताबिक कक्षाएं समाप्त होने के बाद ब्रेक हुआ। सभी छात्र मैस में मौजूद रहे। अंदेशा जताया जा रहा है इसी दौरान स्टूडेंट डॉरमेटरी में गया और चादर से फंदा लगाकर उसने जान दे दी।