फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया

Sun, 31 Jan 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मौली जागरां में रविवार दोपहर महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने घर पर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव जीएमसीएच-32 अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुसुम (27) ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की मौत जीएमसीएच-32 अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया। जिस समय महिला ने सुसाइड किया उस वक्त घर पर कोई नही था।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने सबसे पहले कुसुम को फांसी से लटके हुए देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके से पर पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। महिला का पति सरवन सिंह प्राइवेट जॉब करता है। महिला के दो लड़के है। पुलिस ने शव जीएमसीएच-32 मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें