हरियाणा के सोनीपत के गांव कटवाल में फसल खराब होने से परेशान किसान ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। वह बारिश के चलते फसल खराब होने से परेशान था और कल शाम से लापता था।
पुलिस ने आज सवेरे उसका शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक किसान का नाम अमित बताया जा रहा है। अमित द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद परिजनों ने सरकार से 15 लाख मुआवजे की मांग की है।
बता दें कि बारिश के चलते फसल खराब होने के बाद हरियाणा में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी गांव के किसान बलवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह भी फसल खराब होने से परेशान थे।