फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने सुखना लेक में कूद जाने की कोशिश की, वजह बड़ी

Tue, 12 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डूबने से बचाया - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सुखना लेक पर एक नाबालिग लड़के ने कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते वहां पर माली का काम करने वाले व्यक्ति ने लड़के को बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सुखना झील में एक  16 साल के लड़के ने खुदकुशी करने के मकसद से छलांग लगा दी। पास में ही खड़े एक व्यक्ति राम मूर्ति  ने छात्र को तुरंत लेक में कूदकर बाहर निकाला। छात्र सेक्टर 26 के बापूधाम कॉलोनी का रहनेवाला है। सुबह वो स्कूल जाने को निकला था। लेकिन वो सुखना लेक पहुंच गया और जान देने की कोशिश की। जिस व्यक्ति ने बचाया वो वहां पर माली का काम करता है।

पुलिस लड़के को अस्पताल ले गई जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। अभी लड़के का अस्पताल में ही इलाज  चल रहा है। लड़के के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने ने भी कुछ बताने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि लड़का  मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा है। जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया। डीडीआर दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें