दसवीं क्लास की छात्रा से दुराचार के मामले में पकड़े गए बर्खास्त पांच आरोपी कांस्टेबल अक्षय, सुनील, अनिल, हिम्मत और जगतार की सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है।
चंडीगढ़ पुलिस हंगामा और सुरक्षा को देखते हुए सभी आरोपी कांस्टेबलों की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए करवाएगी। ताकि, लोग पेशी के दौरान हंगामा और नारेबाजी न कर सकें।
खुड्डा लौहरा निवासी दसवीं क्लास की छात्रा ने 19 दिसंबर को सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पीसीआर और क्राइम ब्रांच में तैनात अक्षय, सुनील, अनिल, हिम्मत और जगतार पर दुराचार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्जकर तुरंत सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। वहीं, लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी थी और सड़कों पर जाम लगाया था।
पुलिस ने मामले में डीएसपी कमला मीणा के नेतृत्व में जांच के लिए एसआईटी बनाई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है।