फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन पर पत्थरबाजी

Wed, 03 Feb 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही शताब्दी ट्रेन पर एक बार फिर पत्थर चला है। इसके चलते इसमें बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। पत्थर डेराबस्सी पुल से कुछ ही दूर आगे जाने पर चला है।
विज्ञापन


कोच नंबर सी-9, सीट नंबर 35 पर बैठी प्रीत नगर गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी निवासी हरप्रीत कौर ने बताया कि जैसे ही शताब्दी डेराबस्सी पुल क्रास की कुछ ही समय के बाद जोर की आवाज आई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। शीशे में गोल सुराख हो गया। कुछ देर गाड़ी चलने के बाद शीशे के टूट कर बिखड़ गए।

अंदर का शीशा नहीं टूटा। यह बात सीपीआई (एमएल) के चंडीगढ़ के सचिव कंवलजीत सिंह ने बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां को रिसीव करने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गए थे। उनकी मां अपनी बेटी से मिलकर नई दिल्ली से चंडीगढ़ मंगलवार शाम वाली शताब्दी से आ रही थी।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां हरप्रीत कौर उसी कोच से चंडीगढ़ आ रही थी। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि पत्थर चले या गोली यह गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें मंगलवार शाम को अपनी फोन से आठ बजकर 49 मिनट पर फोन की कि डेरा बस्सी से ट्रेन आगे बढ़ गई है स्टेशन पर आ जाओ। उनके फोन करते ही शीशे पर जोरदार आवाज आई है। जब पत्थर चला तो उस समय उस कोच में बहुत कम सवारी थी।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह का कहना है कि इससे पहले भी शताब्दी में पत्थर चला है। यह गंभीर मामला है इसकी पूरी तरह से हर पहलू की जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें