फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने सात तोले सोने के जेवर चुराए

Mon, 28 Oct 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-41 स्थित गांव बढ़हेड़ी में खरीदारी का बहाना बना कर महिला समेत दो आरोपियों ने ज्वेलर की दुकान से सात तोले सोने के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने दुकान के मालिक प्रेम मेहता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रेम मेहता ने बताया की रविवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति और महिला उसकी दुकान में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो ने सोने के टॉप्स देखे और कुछ देर बाद वे वहां से बिना खरीदारी किए चले गए। उनके जाने के बाद जब उन्होंने टॉप्स के डिब्बे चेक किए तो पता चला कि एक डिब्बा गायब था।

फुटेज में महिला शाल के नीचे डिब्बे को छुपाकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें