सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में झूला देने से मना करने पर मंगलवार रात युवक के पेट और जांघ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद युवक को मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-16 अस्पताल भेज दिया गया।
घायल युवक की पहचान इस्तकार (20) के रूप में हुई है। जो मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। इस्तकार कुछ माह पहले जीजा राशीद के पास रहकर समाधि गेट में दुकान पर काम करता है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह, अस्पताल पहुंचे।
इस्तकार ने पुलिस को बताया कि वह शिवालिक गार्डन में झूले ले रहा था। इतने में एक युवक आया और उसे झूला देने को कहने लगा। इस्तकार ने कहा कि वह अभी आया है, थोड़ी देर में झूला उसे दे देगा। इतने में युवक इस्तकार से बहस करने लगा। इस दौरान आरोपी युवक ने दो अन्य साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और चाकू मार कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ले जाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि घायल ने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। पुलिस को आरोपियों के बारे कुछ जानकारी मिली है। आरोपी मोरी गेट का रहने वाला है।
पहले भी गार्डन में हो चुकी है हत्या
पिछले साल शिवालिक गार्डन में शांति नगर के रहने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मनीमाजरा में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। गार्डन में सुबह-शाम हजारों लोग आते हैं। गार्डन में कोई सुरक्षा-व्यवस्था नहीं है। बागवानी विभाग के एसडीओ कमल तारा का कहना कि उन्होंने थाना पुलिस को गार्डन में सुबह शाम दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के लिए लिखा है, इसके बाद भी पुलिसकर्मी गार्डन में घूमने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।