फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र को चाकू से गोदा

Fri, 06 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद()
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर एक युवक ने कॉलेज बस की इंतजार में खडे़ इंजीनियरिंग के छात्र को तेजधार चाकू से हमला कर बुरी तरह गोद दिया। इस दौरान हमलावर ने 11 बार छात्र पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। हमले में लहुलूहान हुए छात्र को 100 से ज्यादा टांके लगे हैं। घायल छात्र को शाहाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गीता इंस्टीट्यूट कनीपला का बीटैक का छात्र शाहाबाद निवासी  विशाल जीटीरोड पर धवन बैरिंग के सामने कॉलेज बस की इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक किशनगढ़ रोड पर जिम चलाने वाले अशोक कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

हमलावर ने कुल 11 बार विशाल पर चाकू से हमला किया और उसे लहुलूहान करने के बाद फरार हो गया। छात्र को सिर, बाजू व हाथ पर गंभीर चोटें आई। हमले के बाद छात्र गिर गया और हेल्पर्स की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने विशाल के सिर व बाजुओं पर लगभग 100 से ज्यादा टांके लगाने के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में विशाल की दादी ने आरोप लगाया कि अशोक उसके पोते विशाल से अश्लील हरकत करता था। इसका जिक्र उसके पोते ने करीब 6 माह पहले उनसे किया था। तब उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन अशोक के घरवालों के भविष्य में ऐसी हरकत न होने का आश्वासन देने पर मामला रफा दफा कर दिया था।

जैसे ही विशाल को पीजीआई रैफर किया गया तभी अशोक भी सिर पर लगी एक चोट के ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचा जिसे डाक्टरों ने एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें