पुलिस को पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार गांव जांडली खुर्द के 21 वर्षीय संदीप कुमार ने घटना से पहले सफेद कुर्ता पजामा पहन कर विवाह कार्यक्रम वाली ढाणी में भी कई बार गया था। शुक्रवार की देर रात को उसका पिता प्रेम कुमार पुनिया शराब के नशे में ढाणी में सोया हुआ था। संदीप कुमार अपने घर की ढाणी में चौबारे पर जाकर कुर्ता पजामा बदलकर पेंट शर्ट पहनकर व चेहरे पर नकाब डालकर बाप के रूम के पास पहुंचा।
संदीप ने एक प्लास्टिक की पाइप में बिजली की तार को पावर प्लग में डालकर गहरी नींद में सोए हुए अपने बाप की गर्दन पर करंट लगा दिया। मगर करंट के झटके से प्रेम कुमार एकदम चारपाई से उठने लगा तो संदीप ने उसके गले में तार से दो-तीन बार गोद दिया। खून से लथपथ किसान प्रेम पूनिया चिल्लाने लगा तो संदीप मौके से भाग गया। परंतु उसने पैंट शर्ट को उतारकर पजामा कुर्ता पहन कर वापस विवाह समारोह स्थल पर पहुंच गया। ताकि किसी को उस पर शक ना हो। संदीप ने पूछताछ में बताया है कि करंट लगाकर अपने बाप को ठिकाने लगाने की पूरी योजना यूट्यूब चैनल से प्राप्त की थी।
बड़े भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का मामला
जांडलीखुर्द के खुशी राम पूनिया की शिकायत पर अपने छोटे भाई निवासी 45 वर्षीय प्रेम कुमार पूनिया की नुकीले हथियार से हत्या कर देने की शिकायत पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस पूछताछ में संदीप कुमार ने ही हत्या को अंजाम दिया था और वह अकेला ही था।
गांव जांडलीखुर्द के खुशीराम व प्रेम कुमार तथा राधेश्याम पूनिया तीन भाई हैं। इनमें प्रेम कुमार मंझला था। उपरोक्त तीनों भाइयों के हिस्से में 45 एकड़ जमीन है जो अलग-अलग तीनों के बंटवारे हो चुके हैं। खेत में खुशीराम व प्रेम कुमार की ढाणी साथ-साथ हैं। जबकि राधेश्याम गांव जांडली खुर्द में रहते हैं।
उपरोक्त परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं बताई जा रही थी। जिसको लेकर सीआईए पुलिस ने घर के लोगों पर शक जाहिर किया तो हत्यारोपी मृतक का बेटा ही निकला। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रेम पूनिया की हत्या उसके बेटे संदीप ने ही की थी। जिसको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सीआईए पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही हत्या का खुलासा किया है। संदीप ने अपने बाप को बिजली का करंट लगाने व गले में तार गोदने की बात कबूल की है और सबूत के तौर पर उन्हें बरामद भी कर लिया गया है।