फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा करता था, ससुर समझाने आए तो दामाद ने कर दिया कांड

Tue, 11 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में दामाद ने ससुर का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा किया तो समझाने के लिए आए ससुर के साथ दामाद ने वो खौफनाक कांड कर दिया, जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। घटना पंजाब के पटियाला की है। एक व्यक्ति को पत्नी से झगड़ा करने के बाद ससुर समझाने आया था। इस दौरान तैश में आकर व्यक्ति ने ससुर को गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह शव को कार में डालकर शहर में तीन घंटे तक घुमाता रहा। कुछ समझ नहीं आया तो शव को संस्कार के लिए श्मशानघाट ले गया, लेकिन पुलिस को घटना की भनक लग गई और उसने चिता पर पानी डलवा कर अधजले शव को कब्जे में ले लिया।

मामले की जांच कर रहे थाना बख्शीवाला के इंचार्ज एसआइ भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात को उनके पास सूचना आई थी कि गांव हयाणा खुर्द के श्मशानघाट में संदिग्ध हालात में एक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस ने श्मशानघाट में जाकर संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माथे में मारी गई गोली, कत्ल के बाद दामाद फरार

पटियाला में दामाद ने ससुर का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
एसआइ भूपिंदर ने बताया कि मृतक की पहचान हरभजन सिंह के रूप में हुई। घटना शनिवार रात की है और गोली माथे पर मारी गई थी। गांव धंगेड़ा निवासी गुरजंट सिंह की शादी हरभजन सिंह की बेटी से हुई थी।

आरोप है कि वह अपनी पत्नी को परेशान करता था, जिस कारण हरभजन उसके पास गांव धंगेड़ा में समझाने आया था। वहां पर इनका झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर गुरजंट ने ससुर को गोली मार दी। हत्या के बाद अफवाह फैलाई गई कि हरभजन की मौत सड़क हादसे में हुई है।

इसके बाद गुरजंट कार में शव रखकर तीन घंटे तक शहर में घूमता रहा और देर रात को श्मशानघाट में लाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। गुरजंट फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें